TRENDING TODAYउत्तरप्रदेश

UP Crime News: यूपी की शो विंडो सिटी नोएडा में छात्र की अपहरण के बाद हत्या, रचित नागर नामक दोस्त भी शामिल

Yash_Mittal को अगवा करके उसके ही साथ पढ़ने वाले दोस्त– रचित, शुभम उपाध्याय,सुशांत और सुमित प्रधान ने पीट पीट कर हत्या कर दी और उसकी लाश को Amroha जाकर एक गड्ढे में छुपा दिया

ग्रेटर नोएडा/गजरौला:  Bennett University Student Murder 26 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से लापता हुए यश मित्तल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यश की हत्या उसके दोस्तों ने ही कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गजरौला में एक खेत में दफना दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

यश मित्तल ग्रेटर नोएडा स्थित बैनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। 26 फरवरी को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गजरौला गया था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने यश की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को खेत में दफना दिया और यश के पिता से 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से एक आरोपी रचित नागर को हिरासत में लिया। रचित ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्तों सुमित, सुशांत और शिवम के साथ मिलकर यश की हत्या की थी। पुलिस ने रचित की निशानदेही पर यश का शव बरामद किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों सुमित, सुशांत और शिवम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में तीनों के पैरों में गोली लगी है। एक आरोपी शुभम चौधरी अभी भी फरार है।

यश मित्तल की हत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। यश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और फिरौती की मांग करने का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्याकांड के मुख्य बिंदु:

  • यश मित्तल की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी।
  • हत्या के बाद शव को गजरौला में एक खेत में दफना दिया गया था।
  • पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • एक आरोपी अभी भी फरार है।
  • पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और फिरौती की मांग करने का मामला दर्ज कर लिया है
  • Yash Mittal Murder Case: ट्विटर यूजर के रिएक्शन
  • ममता नामक यूजर ने लिखा : यूपी की शो विंडो सिटी नोएडा में छात्र की अपहरण के बाद हत्या। ग्रेनो की बेनेट यूनिवर्सिटी में BBA के छात्र यश मित्तल की किडनैपिंग के बाद हत्या। यश के पिता बड़े बिज़नेसमैन हैं। उनसे 6 करोड़ रूपए की फिरौती की माँग की गई थी।
  • नोएडा के दादरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी, आज अमरोहा में यश की लाश गड्ढे से मिली है। पुलिस का कहना है कि यश के दोस्तों ने ही उसे मारा है…हे राम
    https://twitter.com/MamtaTripathi80/status/1762867504601309208?
    t=ziMC0ozhwoxWiah0PywmZA&s=08
  • एडवोकेट संधू नामक यूजर ने लिखा :गोदी मीडिया पर कोई खबर नहीं। अगर अखिलेश यादव की सरकार होती तो ईंट से ईंट बजा कर रख देते।
    https://twitter.com/Sandhu_Lawyer/status/1762898827059638528
  • शिवेंद्र शुक्ला लिखते है मैडम उत्तर प्रदेश में अब अपहरण का व्यापार बंद है और ये धंधा करने वाले कबका प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। कुछ तो खुद जेल चले गए है। आप प्रदेश और मुखिया को बदनाम कर रही हैं। ये बच्चा खुद जाकर इस गड्ढे में कूदा होगा।
    https://twitter.com/MamtaTripathi80/status/1762867504601309208?t=ziMC0ozhwoxWiah0PywmZA&s=08
    https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1762884452810678357
  • एक यूजर ने तो अति ही कर दी , अपराधी की जाति को टारगेट करने के लिए , उसका सरनेम ही पूछ लिया
    https://twitter.com/prashan77667972/status/1763044382423519424

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker