लाइफस्टाइल

बुद्ध पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Buddha Purnima 2024: हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस पर्व को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के लोग मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रुप में भगवान विष्णु के 9वें अवतार का जन्म हुआ था। इस दिन बौद्ध मतावलंबी बौद्ध विहारों और मठों पर इकट्ठा होकर एक साथ उपासना करते हैं। दीप जलाकर बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लेते हैं।

पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, बुधवार को शाम 6.47 बजे शुरू हो जाएगी और समापन 23 मई, गुरुवार को रात 7.22 बजे होगा। आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं…

पीपल के पेड़ में चढ़ाएं जल

ऐसा कहा जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ (Buddha Purnima 2024) की पूजा जरूर करें। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते हुए मिठाई चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

इस मंत्र का करें जाप कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल डालकर अर्घ्य दें। साथ ही ऊँ एं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं, आप को बुद्ध पूर्णिमा की रात 15 मिनट चंद्रमा की रोशनी में बिताना चाहिए। ऐसा करना भी काफी शुभ माना गया है।

बेहद कारगर है ये उपाय

इसके अलावा अगर आप बुद्ध पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय 11 कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रख दें। अगर आप ये उपाय करते हैं तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

वहीं, अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन ‘ॐ मणि पदमे हूम्‌’ मंत्र का जाप करना चाहिए। बौद्ध धर्म में इस मंत्र का विशेष महत्व है। इसे बहुत लाभकारी माना गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker