TRENDING TODAYभारतराजनीति

देश संकट में आया तो प्राइवेट जेट से विदेश भाग निकले अमीर- स्वामी सुब्रमण्यम

कोरोना के कहर से पूरा भारत परेशान है। इधर भारत में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए भारत के कई अमीर अपने प्राइवेट जेट से विदेश चले गए हैं।

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए ऐसे लोगों पर जमकर हमला बोल दिया है।

बिजनेस टूडे की एक खबर को शेयर करते हुए स्वामी ने लिखा है कि जो लोग धनवान हैं, प्राइवेट जेट से संक्रमण की रफ्तार से बाहर चले गए हैं।

ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार दिल्ली के एक प्राइवेट जेट फर्म क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने बताया कि सिर्फ अल्ट्रा-रिच लोग इस श्रेणी में नहीं हैं, बल्कि जो लोग भी प्राइवेट जेट का पैसा दे सकते हैं वो टिकट बुक कर रहे हैं देश से बाहर जाने के लिए। अमीर भारतीयों के विदेश का रुख करने को लेकर कई देशों की तरफ से तरह-तरह की रोक लगानी शुरु कर दी है। ब्रिटेन, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात और हांगकांग जैसे देशों ने दर्जनों ने भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है

भारत से कई लोग मालदीव भी जा रहे हैं। इसे देखते हुए मालदीव सरकार ने मंगलवार को भारतीय लोगों के पूरे देश में घूमने पर रोक लगा दी। अब मालदीव जाने वाले भारतीय अभी कुछ रिजॉर्ट को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। मांग बढ़ता हुआ देखकर प्राइवेट जेट ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली से दुबई की एक तरफ की टिकट करीब 15 लाख रुपये की कर दी गयी है। इसमें ग्राउंड हैंडलिंग और अन्य शुल्क शामिल है। प्राइवेट जेट विदेश से खाली आने की रिटर्न जर्नी का शुल्क भी वसूलते हैं।

भारतीय वेरिएंट कोरोना से हुए अनेक देश सतर्क, भारतीय यात्रियों को आने से रोक रहे हैं समृद्ध देश। कुछ देशों में भारतीय वेरिएंट के मिलने के बाद अब इटली में भी इसकी पुष्टि हुई है।

एक पिता और बेटी हाल ही में भारत से लौटे हैं जिनमें इसकी पुष्टि हुई है। इटली सरकार द्वारा वायरस प्रभावित देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था इसके बाद इस वायरस की पुष्टि हुई है। इटली में प्रवेश करने वाले किसी व्यक्ति पर पिछले 14 दिनों में नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। फिलहाल वे भारतीय मूल के एक पिता और वयस्क बेटी एकांतवास में हैं। ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस के तथाकथित भारतीय स्वरूप से पीड़ित होने के 103 मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर मामले विदेश से लौटे यात्रियों से संबंधित हैं। ज्ञात हो कि भारत में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रेकॉर्ड तीन लाख 79 हजार से अधिक नए मामले आए सामने। तीन हज़ार 596 की गई जान। दो लाख से अधिक मौतों का आंकड़ा दर्ज करने वालों में भारत चौथा देश। पहले तीन स्थान पर अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker