ताजा खबरभारत

दिल्ली मे कर्फ्य – आज रात से अगले सोमवार तक लॉकडाउन

देश की राजधानी दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई बैठक के बाद इसका ऐलान कर दिया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में चौथी लहर आई है। तीसरी लहर में रोजाना साढ़े आठ हजार मामले आ रहे थे। दुनिया के कई बड़े शहरों में छह हजार मामलों में हेल्थ सिस्टम चरमरा गया था। अब चौथी लहर में दिल्ली में रोजाना 25 हजार केस आ रहे हैं तो हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में आ गया है। यह अपनी सीमा पर पहुंच गया है। इसके बाद कठोर कदम नहीं उठाए गए तो सिस्टम चरमरा जाएगा। कल एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। वहां बड़ा हादसा होते-होते बचा।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों के लोगों के लिए भी बड़ी खबर आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। यह सोमवार रात (आज) 10 बजे से लागू होगा और अगले एक सप्ताह तक चलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन का एलान किया है। इसके तहत सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसके तहत आगामी 26 अप्रैल तक सामान्य गतिविधियां ठप रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

  • निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम को तवज्जो दी जाएगी।
  • दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम होगा।
  • सरकारी दफ्तरों और जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से छूट रहेगी।
  • मेडिकल इमरजेंसी को भी छूट हासिल होगी।
  • सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे।
  • रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी
  • होम डिलिवरी या टेक अवे की अनुमति जारी रहेगी।
  • अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।
  • अगर किसी को अस्पताल जाना है, वैक्सीन लगवाने जाना है या किसी बीमार को बाहर ले जाना है, तो उन्हें बाहर जाने की छूट मिलेगी।
  • सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अफसरों के आने की इजाजत मिलेगी।
  • प्रवासी कामगारों को कोई समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।
  • रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।
  • वीकली मार्केट को जोन के हिसाब से एक दिन में खोला जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker