CareerTRENDING TODAY

भारत सरकार के अनुरोध पर ट्विटर ने कुछ ट्वीट हटा दिए। जो कोविड-19 प्रबंधन की आलोचना कर रहे थे

ट्विटर ने भारत में ऐसे क़रीब 50 ट्वीट्स पर रोक लगा दी है जो कोविड-19 महामारी की स्थिति को संभालने में नरेंद्र मोदी सरकार के तरीकों की आलोचना कर रहे थे. अब इन ट्वीट्स को भारत में नहीं देखा जा सकता.

ट्विटर ने जिन ट्वीट्स को भारत में प्रतिबंधित किया है उनमें से ऐसे पोस्ट शामिल हैं जो मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हैं. हालांकि, इस पोस्ट को अन्य देशों में यूजर्स देख सकते हैं.

सरकार के खिलाफ लिखने वालों के नेता-अभिनेता सबके ट्वीट हो रहे गायब

पिछले कुछ दिनों में ट्विटर ने अपने प्लैटफॉर्म से 50 से ज़्यादा ट्वीट गायब कर दिए. वो ट्वीट डिलीट नहीं किए गए. उन ट्वीट्स के इंडिया में दिखने पर पाबंदी लगा दी गई. ट्विटर ने सांसद रेवंत रेड्डी, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मोलॉय घटक, एक्टर विनीत कुमार सिंह, फिल्मकार विनोद कापड़ी और अविनाश दास जैसे लोगों के ट्वीट ब्लॉक कर दिए. ये ट्वीट सरकार की तरफ से ट्विटर को भेजे गए उस नोटिस के बाद ब्लॉक किए गए हैं जिसमें कहा गया था कि ये ट्वीट भारत सरकार के आईटी कानूनों का उल्लंघन करते हैं. मगर इन ट्वीट्स के हटवाए जाने का सीधा मतलब ये निकाला गया कि सरकार अपनी नाकामी छुपाना चाहती है.


रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर द्वारा ल्यूमन डेटाबेस में की गई फाइलिंग के अनुसार, प्रभावित ट्वीट्स को भारत सरकार के एक अनुरोध के जवाब में हटाया गया है.

उल्लेखनीय है कि ल्यूमन डेटाबेस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर द्वारा संचालित एक पारदर्शिता पहल है, जो सामग्री हटाने के अनुरोध को ट्रैक करती है.

हालांकि, उनमें कुछ ऐसे भी ट्वीट हैं जो महामारी के संबंध में फेक न्यूज फैला रहे हैं. ऐसे कम से कम एक ट्वीट की Gaaaon ने पड़ताल की और पाया कि उसमें भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दूसरी लहर के प्रभाव को गुमराह करने वाले फोटो के साथ दिखाया गया था.

कई ट्वीट्स में बड़े स्तर पर हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा था या दूसरी लहर को मोदीमेडडिजास्टर बताया जा रहा था.

वहीं अन्य ट्वीट में हालिया कुंभ मेला को निशाना बनाते हुए उसकी तुलना पिछले साल के तबलीगी जमात विवाद से की गई थी जिसे सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों ने कोविड-19 फैलाने का कारण माना था.

भारत सरकार के अनुरोध पर करीब 50 ट्वीट को भारत में प्रतिबंधित करने की खबर सबसे पहले मीडियानामा से रिपोर्ट की.

legal Request for Twitter

Date of Request:
April 23, 2021

Requester:
Government of India

Jurisdiction:
India

Law Cited/Context Provided:
Information Technology Act, 2000

List of Content Actioned in Jurisdiction:
https://twitter.com/BanglarGorboMB/status/1384134232960765954
https://twitter.com/BanglarGorboMB/status/1384735212215496705
https://twitter.com/BanglarGorboMB/status/1384749050184945664
https://twitter.com/0tarun01/status/1384834840374038529
https://twitter.com/AkashSa13033797/status/1383663360420446211
https://twitter.com/avinashonly/status/1384350560749428737?s=24
https://twitter.com/BPNath/status/1384754049514356737
https://twitter.com/DarjeelingVoice/status/1384399460822781954
https://twitter.com/dinesh_chauhan/status/1384165705881317377?s=08
https://twitter.com/ErShubhamGoyal/status/1384544422201724933
https://twitter.com/FriedrichPieter/status/1384424469771526145
https://twitter.com/GhatakMoloy/status/1384385821956923393
https://twitter.com/ikaur_deep/status/1384690449785491457
https://twitter.com/india_logic/status/1384715439826116616
https://twitter.com/jashansl12/status/1384759114958577664
https://twitter.com/m_hassan753/status/1384789901497929728
https://twitter.com/MDEmranAITC/status/1384806079255646210
https://twitter.com/revanth_anumula/status/1383328923077865480
https://twitter.com/SufanRahman/status/1384769940381523973
https://twitter.com/vijaypks51/status/1384656288869584897
https://twitter.com/TSP_JALE/status/1384754443393011719

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker